संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी में मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है वहीं मतगणना संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को चुनाव प्रेक्षक डॉक्टर सतीश कुमार व आरओ सह बीडीओ आदित्य प्रकाश तथा एआरओ प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से जीत का प्रमाण पत्र दिया है वहीं आरओ सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि कुजरी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद पर सकुरा खातून विजयी घोषित हुई हैं वहीं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशफाक को 1070 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है वहीं कनखुदिया पंचायत में सरपंच पद पर बिरेंद्र प्रसाद साह विजयी घोषित हुए हैं
वहीं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामानंद चौधरी को 1432 मतों से पराजित किया है वहीं सोहनदर पंचायत में वार्ड संख्या दो में सदस्य पद पर कला देवी विजयी घोषित हुई हैं वहीं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोल देवी को 8 मतों से पराजित किया है वहीं कला देवी को 145 मत प्राप्त हुए जबकि संतोल देवी को 137 मत प्राप्त हुए हैं वहीं इस अवसर पर चुनाव प्रेक्षक डॉ सतीश कुमार व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश व अंचल अधिकारी सुशील कांत सिंह व एमओ अजीत कुमार प्रधान सहायक प्रेम कुमार दास व अनवारुल हक व दारोगा अमर नाथ राय व इस्लाम उद्दीन आदि मौजूद थे





















