भाजपा परिवार के सदस्यों से भेंट करने में सुख की अनुभूति करता हूं: प्रदेश अध्यक्ष
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 10जुलाई।
मानव की सेवा को अपना कैरियर बनाने वाले बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल हर दिन अलग अलग जिलों से प्रदेश कार्यालय पहुंचने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ आत्मीय मुलाकात करते हैं। एक भेंट उन्होंने बताया, राजनीतिक जीवन शुरू करने के बहुत पहले से प्रतिदिन लोगों से मिलता आ रहा हूं।भाजपा परिवार के सदस्यों से भेंट करने में सुख की अनुभूति करता हूं।
पटना, भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात करते प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल -नजरिया न्यूज
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से पधारे अनेक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से स्नेहिल मुलाकात करता रहता हूं। सभी का प्रेम, विश्वास और निरंतर समर्थन मेरे लिए हमेशा प्रेरणा और ऊर्जा और आशीर्वाद का स्रोत है।
उन्होंने कहा, संवाद करने के दौरान संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, विकास और जनहित के संकल्पों पर सार्थक चर्चा होती है। यही स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।






















