आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 10 जुलाई, गुरुवार को आयोजित इस आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे मंगल आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दोपहर 12 बजे महाआरती और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम 6 बजे संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था और पूरे दिन भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से अवधेश मांझी, संतोष महतो, राकेश कुमार, संजय महतो, सतीश कुमार, अमित रामदास, रवि साह पियूष शिवम रोशन सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति आस्था और समर्पण भाव प्रकट करते हुए बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्री साईं बाबा मंदिर का यह गुरु पूर्णिमा महोत्सव क्षेत्र के धार्मिक आयोजनों में एक विशेष स्थान रखता है, और हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।





















