नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
गुरुवार की देर संध्या पटना उच्च न्यायालय मध्यस्थता समिति द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिटिंग बुलाई गई.
यह मीटिंग 25 कोर्ट बिल्डिंग के तीसरे तल पर स्थित मीटिंग हॉल में किया गया.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मिटिंग मे 90 दिवसीय मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान की व्यापक सफलता के मद्देनजर अधिकाधिक मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता केन्द्र में लाने पर चर्चा किया गया.
ताकि पक्षकार उपस्थित होकर अपने-अपने मामलो मे सुलह समझौता कर सकें।.
न्यायमण्डल अररिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग मे फ़ैमिली जज सह मध्यस्थता कमिटि के अध्यक्ष अविनाश कुमार, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार और एसडीजेएम पार्थ, डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, मुंसिफ़ उदयवीर सिंह, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक पांडेय व ट्रेन्ड मेडिएटर्स बिनीत प्रकाश जुड़ कर सफल मध्यस्थता के संबंध में जानकारियां हासिल की.





















