आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा समाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बुधवार को दिशा पब्लिक स्कूल परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई की एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया।बैंक की ओर से विद्यालय को एक कूड़ादान भी प्रदान किया गया ताकि स्वच्छता के प्रति बच्चों में जागरूकता बनी रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रबंधक रमेश विश्वास ने किया। उन्होंने कहा कि उज्जीवन बैंक न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाता है।दिशा पब्लिक स्कूल के निदेशक मिथिलेश कुमार ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम प्रेरणादायक है। उन्होंने बैंक परिवार का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ग्राहक सेवा प्रबंधक गुड्डू कुमार, उप शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार, धर्मराज कुमार, रूपेश कुमार, पंकज, अजीत, रानी कुमारी, शिव कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर उत्साह देखा गया।





















