कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पुरानी रजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना 7 जुलाई 2025 को हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पहली शिकायत मो. सलीम ने दी, जिस पर केस नंबर 186/25 दर्ज हुआ। इसमें 28 लोगों को नामजद किया गया। दूसरी शिकायत अनवरी खातून ने दी, जिस पर केस नंबर 187/25 दर्ज हुआ। इसमें 31 लोगों को नामजद किया गया।
दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 191(2), 352, 351 (2) और 303 (2) के तहत केस दर्ज किया गया। केस नंबर 186/25 में मो. सिकंदर, मो. इजराइल, मो. शमेरूल और मो. नौशाद को गिरफ्तार किया गया। केस नंबर 187/25 में मो. उमर, मो. सलीम और मो. साजिद को गिरफ्तार किया गया।
कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।






















