समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
मतदाता गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने को लेकर महागठबंधन के बिहार बंद का असर देखा गया। बुधवार को राजद के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्त्ताओं ने विरोध मार्च किया।इस दौरान घटक दलों जुलूस निकालकर राष्ट्रीय उच्च पथ 28 सरदारगंज चौक को जाम कर दिया।साथ ही धरना प्रदर्शन और नारेबाजी भी की गई।इस दौरान बंद समर्थकों ने सरदारगंज चौक पर आगजनी कर सड़क मार्ग को बाधित कर दिया।जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।वंही बाजारों में दुकानें बंद थी और सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ था।बंद का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया।बंद को लेकर प्रशासन ने जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इस दौरान महागठबंधन के घटक दल के भाकपा के विनोद कुमार समीर ने कहा कि बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को लेकर महागठबंधन ने आज संपूर्ण बिहार बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर महागठबंधन दल पुरे जिले में चक्का जाम कर रहे हैं।
गठबंधन के वक्ताओ ने कहा कि, केंद्र की सरकार देश के अंदर चल रहे 44 सर्वे श्रम कानून को बदलकर, कानून में परिवर्तन करने जा रही है। जिसके विरोध में बुधवार को वह लोग पुरे देश में इंडिया गठबंधन के निर्देशानुसार रेलमार्ग व सड़क मार्ग पुरी तरह अवरूद्ध रहेगा। इस हड़ताल में 20 सूत्री मांगों के साथ, गठबंधन के सभी नेता सड़क पर उतरकर सरकार के इस कानून का विरोध करेंगे। इस दौरान उनलोगों की मुख्य मांगों में, मजदूर विरोधी कानून को वापस लेने, सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने, 200 दिनों की काम व 6 सौ रूपए की दैनिक मजदूरी देने, सभी रिक्त पदों पर नियमित बहाली करने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, किसानों के कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगे शामिल है।
घटक दल के अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पक्षपात किया जा रहा है और बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थकों के नाम सूची से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वह गरीबों के पास नहीं है। जिसके कारण इससे करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट सकता है।उन्होंने आयोग से जनहित में मतदाता गहन पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की और इसे विधानसभा चुनाव के बाद कराने की बात कहीं।
मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष जाबिर हुसैन, राजदीपक,नन्द किशोर महतो, चंदन प्रसाद, संतोष कुमार चौधरी,सीपीआई के नीलम देवी, बिनोद कुमार समीर, विधानचंद्र, संजीव कुमार,जमील अख्तर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
वंही पुलिस बल जगह जगह पर तैनाती की गई थी।पुलिस प्रशासन चौकस देखे गए।हालांकि अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...






















