शिवहर। सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ दीपक कुमार द्वारा सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में दी जाने वाली सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा गई। उनके द्वारा बताया गया कि सर्जरी विभाग द्वारा विगत 15 दिनों में सिजेरियन 22, हाइड्रोसिल 02, हिस्टरक्टोमी (बच्चेदानी ऑपरेशन) 02, हर्निया 01, डीएनई 01, सर्वाइकल बायोप्सी 01, नसबंदी 12 सहित कुल 41 ऑपरेशन मुफ्त कराया गया।
साथ ही अन्य विभाग में दी जाने वाली सुविधाएं जैसे
यक्ष्मा विभाग द्वारा सीबी नेट के अतिरिक्त सी वाई टीबी टेस्ट (प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार) एवं मुफ्त उपचार सहित मरीजों को डीबीटी के माध्यम से निक्षय पोषण लाभ, मुफ्त अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, ईसीजी, सीटी स्कैन की सुविधा, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में अति कुपोषित बच्चों को उनकी माता के साथ रखते हुए पोषण सुविधा एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा के साथ अन्य चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध है।
सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल सहित स्वास्थ्य विभाग शिवहर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...













