संवाददाता कुशेश्वरस्थान।
पूर्वी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर मतदाता को जागरूक किया। विधायक अमन भूषण हजारी एवं जदयू के पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली उसरी पंचायत के कोला,उसरी,इटहर पंचायत के समौरा,बिसुनिया,उजुआ सिमरटोका पंचायत के तेगच्छा,अरर्थुआ,कोलाटोका,केवटगामा पंचायत के मुशहरी टोला,फकदोलिया, कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत के धोबलिया तथा नगर पंचायत विभिन्न वार्डों में गया। वहीं कुशेश्वरस्थान प्रखंड में पार्टी अध्यक्ष राज कुमार राय के नेतृत्व में निकाली साइकिल रैली औराही,गोड़ा, ब्रह्मपुर,बेर,लक्षमिनिया, ग्यासपुर,सुकमारपुर,हरौली,सोहरबा,बसौल हथड़ा आदि गांवों तक गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर लोगों से मतदाता सूची में अपना और अपने पूरे परिवार का नाम अवश्य जुड़वाने में का अपील किया। साइकिल रैली में पार्टी के कुशेश्वरस्थान विधानसभा प्रभारी उमाशंकर कामत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।






















