नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
नालसा व बालसा के निर्देश के आलोक में न्यायमण्डल अररिया के फैमिली जज सह मध्यस्थता कमिटी के अध्यक्ष अविनाश कुमार-02 की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में बैठक की गई.
यह बैठक 90 दिवसीय मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान की सफलता के मद्देनजर किया गया.
इस बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को उक्त अभियान की सफलता को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.
इस बैठक में एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, स्पेशल एक्ससाइज जज -02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, स्पेशल एक्ससाइज जज -01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात सर्, मिथिलेश कुमार दास उपस्थित रहे.





















