– जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के सचिव रोहित श्रीवास्तव ने की बैठक
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
मंगलवार को नालसा व बालसा के निर्देश के आलोक में साथ ही व्यवहार न्यायलय अररिया के प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गूँजन पाण्डे के आदेश पर एसीजेएम सह सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पदाधिकारियो की बैठक किया गया.
यह बैठक व्यवहार न्यायलय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कार्यालय स्थित डीएलएसए सेक्रेटरी के प्रकोष्ठ मे सम्पन्न हुआ.
बैठक में साथी अभियान की सफलता के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर गहन रूप से विचार विमर्श किया गया.
बैठक के माध्यम से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को बतलाया कि इस साथी नाम से चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान का मुख्य उद्देश्य देश भर में बेसहारा बच्चों की पहचान करना और उन्हें आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सहायता प्रदान करना है.
ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा कानूनी पहचान या अधिकारों व हकों तक पहुंच के बिना न रहे.
सेक्रेटरी श्री श्रीवास्तव ने बैठक को सफल बतलाया.
बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार, सिविल सर्जन, अररिया के डीएसपी मुख्यालय, पर्यवेक्षण गृह अररिया के अधीक्षक, दत्तक गृह संस्थान, अररिया के समन्वयक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा, शुभम कुमार एवं पारा विधिक स्वयं सेवकों मे कुमोद कुमार पासवान आदि ने भाग लिया।





















