नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
न्यायमण्डल अररिया मे आगामी 30 सितंबर तक मध्यस्थता अभियान चलाया जाएगा।
इसकी शुरुआत विधिवत पहली जुलाई से की जा चुकी है।
जानकारी देते हुए न्यायमण्डल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष गूँजन पांडेय ने 90 दिवसीय इस मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से न्यायमण्डल के सभी न्यायिक पदाधिकरियो को निर्देशित किया है कि मध्यस्थता “राष्ट्र के लिए” अभियान के तहत लंबित मामलों को चिन्हित करें ताकि हमारे ट्रेंड मेडीएर्स उभयपक्षो के बीच सफल मध्यस्थता की कार्यवाही को पूरी कर सकें।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष गूँजन पांडेय ने बताया कि माननीय नालसा एवं एमसीपीसी पत्र संख्या नालसा- एमसीपीसी- विशेष अभियान- 1/2025-26 दिनांक 27 जून, 2025 और पत्र संख्या 346/ मेड/ बीएसएलएसए/ 1325 दिनांक 02/07/2025 के आलोक में कार्य किया जा रहा है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष गूँजन पांडेय ने बताया कि न्यायमण्डल के सभी न्यायिक पदाधिकरियो को यह भी निर्देशित किया जा चुका है कि माननीय नालसा एवं एमसीपीसी के पत्र के संदर्भित निहित निर्देशों का समय पर अनुपालन करने की खास जरूरत है।
इधर, न्यायमण्डल के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण क्रमशः फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज अविनाश कुमार, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, स्पेशल एक्ससाइज जज -02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, स्पेशल एक्ससाइज जज -01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात सर्, मिथिलेश कुमार दास व सिविल जज हर्ष चौधरी आदि ने आश्वस्त किया है कि वे अपने अपने न्यायलयो से वैवाहिक विवाद मामले, दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद मामले, सेवा मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, ऋण वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले सहित अन्य उपयुक्त सिविल मामले सभी विभिन्न मामलों को मध्यस्थता के लिए भेजने की तैयारियो मे जुट गये है।



















