समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल अंतर्गत विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के पूर्व के कांड में फरार चल रहे एवं जिला के टॉप टेन अपराधकर्मियों में एक 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खनुआ निवासी सुरेश राय के पुत्र विकेश कुमार उर्फ विकास कुमार को पुलिस ने पंजाब राज्य के पटियाला जिला अंतर्गत सिटी थाना क्षेत्र के फुहारा चौक से गिरफ्तार किया है।इस सम्बंध में डीएसपी नजीब अनबर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खनुआ पुल स्थित लूट कांड में एवं विद्यापति नगर रेलवे गुमटी के पास शराब के मामले सहित अन्य कई मामलों में उक्त अपराधी फरार चल रहा था।
साथ ही बछवाड़ा थाना अंतर्गत करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन (फौजी)हत्या कांड में भी फरार चल रहा था।जिसे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।इसी दौरान विकास कुमार को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया है।जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
छापेमारी दल में खानपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, विद्यापति नगर अपर थानाध्यक्ष, मथुरापुर ओपी अपर थानाध्यक्ष अश्वथामा कुमार, डीआईयू शाखा के अखिलेश कुमार, अमिताभ मिश्रा, मुकेश कुमार एवं धनन्जय कुमार शामिल थे।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















