बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु के पौत्र पूर्णियां क्रिकेटर मनीष वर्धन को झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सिनियर सिलेक्शन कमिटी का प्रमुख बनाए जाने पर पूर्णिया के क्रिकेटरों में खुशी का माहौल है। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि आज हमें काफी प्रसन्नता हो रही है। जिनके खेलने के लिए हमें पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव होने के नाते तत्कालीन अध्यक्ष स्वगीर्य अमिताभ चौधरी बी एन सिंह एवं बिहार – झारखंड के क्रिकेट पदाधिकारियों से लड़ना पड़ता था। मनीष वर्धन ने मौका मिलते ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया।और मनीष वर्धन ने अंडर 16 से लेकर दिलीप ट्रॉफी तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपने मेहनत,धैर्य परिश्रम, बेहतर परफॉर्मेंस, और अनुशासन के बदौलत झारखंड सिनियर सिलेक्शन कमिटी प्रमुख बनें हैं। पूर्णिया क्रिकेट को मनीष वर्धन ने गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। यह काबिले तारीफ है। इस बेहतरीन पल के लिए मनीष वर्धन एवं उनके माता-पिता को तहेदिल से हार्दिक बधाई देता हूं। 15 नवंबर 2000 में बिहार – झारखंड राज्य बंटवारा के बाद से मनीष वर्धन झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलने लगे थे। इससे पहले पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के रजिस्टर क्लब से खेला करते थे। और अपने राज्य बिहार के लिए जूनियर क्रिकेट खेलते थे। पूर्णिया के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। हमारे पूर्णिया के लाल मनीष वर्धन झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन में भी परचम लहराया रहें है।
मनीष वर्धन झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के रणजी ट्रॉफी के कप्तान भी रहें हैं। उनके नेतृत्व में झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम से महेंद्र सिंह धोनी खेला करते थे।झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन सिनियर सिलेक्शन कमिटी प्रमुख मनीष वर्धन ने इंदिरा गांधी स्टेडियम, डी एस ए ग्राउंड एवं जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया से खेलने प्रारंभ किया था। उनके द्वारा किए बेहतरीन प्रदर्शन ही आज उनको झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सिनियर सिलेक्शन कमिटी प्रमुख तक पहुंचा है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पूर्णिया का लाल मनीष वर्धन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के जूनियर सिलेक्शन कमिटी का भी हिस्सा बहुत जल्द बनेंगे। पूर्णिया क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटर व प्रशिक्षक शशांक शेखर सिंह गुड्डू एवं पूर्व क्रिकेटर व प्रशिक्षक एस एस प्रसाद पिंटू ने अपने साथ बीते पलों का जिक्र करते हुए कहा की मनीष वर्धन प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे हैं। उनके द्वारा बनाए शतक पर आज भी युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
नजरिया न्यूज (भोरहा पंचायत) रानीगंज अनमोल आनंद। रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत में जनसेवा के लिए बना राजीव गांधी सेवा...























