भारतीय योग संस्थान के पूर्णिया इकाई के द्वारा पावरग्रिड स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट शक्तिनगर में नये योग केन्द्र का शुभारंभ हुआ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज हुआ। महिलाओं ने सामूहिक सरस्वती वंदना पेश किया।
बारी बारी से योगाभ्यास और आसन का अभ्यास कराया गया। जिला प्रधान अजय सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
नियमित योग का हमारे शरीर पर प्रभाव विषय पर जिला प्रधान डॉ एस के सिन्हा ने लोगों को योगा के फायदे के बारे में बताया गया।
मंच का संचालन संगठन मंत्री सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, अन्य केंद्रो के सदस्य और अपार्टमेंट के निवासियों ने भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से ललिता यादव, लक्ष्मी देवी, शीला चौधरी, प्रियंका कुमारी, कुमकुम कुमारी, गुड़िया, शिवांगी, दीपिका, जैकलिन, रीना, नव्या, आयुषी, महेश प्रसाद सिन्हा, रौशन ठाकुर, रितेश कुमार, हीरालाल गुप्ता,संजीव कुमार साह, पवन साह मौजूद थे।l सतीश श्रीवास्तव ने उपस्थित जन समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग केंद्रों से जुड़कर योग करने का आह्वान किया।
आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित
मुजफ्फरपुर। 16 मार्च सोमवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं आरकेएसके कार्यक्रम के अंतर्गत विधालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (एसएचडब्लूपी) में...





















