संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी के बरहट में कई लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है वहीं घटना को लेकर जुल्फकार नाम का व्यक्ति ने घटना को अंजाम देने में शामिल बारह लोगों के खिलाफ एक नामजद एफ आई आर दर्ज किया है वहीं आरोपितों मे मोहम्मद मतीन मोहम्मद साकीम मोहम्मद सालिम साबिर एवं अन्य शामिल हैं वहीं दर्ज एफ आई आर में कहा गया है कि तीन जुलाई को आठ बजे रात में मैं अपना दुकान बंद कर घर जा रहा था इसी दौरान बरहट चौक पर पहुंचा तो उपरोक्त लोगों ने मुझे रोका और गाली गलौज करने लगा और गाली गलौज करने से मना किया तो लाठी फरसा एवं तलवार आदि से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है वहीं नवपुलिस मामले की छानबीन कर रही है





















