संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बाइक पर लदा हुआ 235 बोतल शराब के साथ ही बाइक को जब्त किया है हालांकि शराब तस्कर बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहा है पुअनि इस्लामुद्दीन के लिखित शिकायत पर अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि सिकटी से एक व्यक्ति बाइक पर शराब लेकर धपडी गांव तरफ आ रहा है वहीं सूचना सत्यापन हेतु रेलवे लाइन से पहले पक्की सड़क किनारे वाहन को लगा कर बाइक सवार व्यक्ति का इंतजार करने लगे थे वहीं थोड़ी देर बाद बाइक पर बोरा लदा हुआ बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखा परंतु बीच में ही पुलिस वाहन देख कर बाइक को छोड़ कर खेत होकर भागने लगा पुलिस बलों द्वारा पीछा किया गया परंतु भागने में सफल रहा वहीं तलाशी के दौरान बाइक पर लदा हुआ बोरा से 235 बोतल शराब बरामद हुआ है





















