दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 08फरवरी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखा दिया कि मैं शिबू सोरेन का वारिश हूं। जो सत्ता से लड़ता है वहीं नेता है। यह उद्गार भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह रका है। वे मीडिया से
किसान नेता रहे चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलबाजी पर बातचीत कर रहे थे।
उल्लेखनीय है:
कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से ठीक पहले प्रदेश में बड़ी सियासी जोड़तोड़ की कोशिशें नज़र आ रही हैं।
अंग्रेज़ी अख़बार द हिंदू में छपी एक ख़बर के अनुसार, बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह को एक ऐसा प्रस्ताव दिया है, जिससे इनकार करना उनके लिए आसान नहीं होगा।
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी एक साथ
पार्टी के सूत्रों के हवाले से अख़बार लिखता है कि फ़िलहाल जयंत सिंह अपने सामने मौजूद विकल्पों के बारे में विचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अब तक बीजेपी रालोद पर ‘परिवारवादी पार्टी’ होने का आरोप लगाती रही है। लेकिन देश में जल्द आम चुनाव होने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम वोट बैंक के असर को कम करने और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) से टक्कर लेने के लिए बीजेपी को रालोद का साथ चाहिए।
चौधरी हरपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन असली
इस सियासी जोड़तोड़ की कोशिश के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा: वे उत्रर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के साथ रहेंगे। अखिलेश यादव अमेठी में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी के साथ रहेंगे। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया है : जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन के साथ बने रहेंगे।





















