नजरिया न्यूज आकाश बाबा रानीगंज।
बुधवार को नगर पंचायत रानीगंज वार्ड संख्या आठ में षष्ठम राज्य वित्त आयोग से वकील मेहता के घर से नन्दलाल मेहता के घर तक गुदरी बाजार जाने वाला पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास वार्ड पार्षद आरती कुमारी के अध्यक्षता में मुख्य पार्षद रूपा देवी ने फीता काटकर किया।मुख्य पार्षद रूपा देवी ने कहा कि पूरे नगर पंचायत का चहमुखी विकास किया जा रहा है।वहीं वार्ड संख्या आठ की वार्ड पार्षद आरती कुमारी ने कहा कि गुदरी बाजार का रास्ता जर्जर हो गया था।लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी।
इस योजना का प्राक्कलन राशि 985955 लाख है। मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रणधीर पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू महतो, आदित्य दत्ता, टिंकू पासवान,पवन देव, अरुण पुर्वे , मंटू महतो, सरवन मंडल, श्याम मंडल, अरूण मंडल,राम कुमार साह, अमानत अली,नीलम देवी,राजा कुमार, मीना देवी, कंचन देवी, सुलोचना देवी, चन्दन प्रधान,आजाद जायसवाल सहित वार्ड संख्या 8 के लोग मौजूद थे।























