नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा अस्पताल चौक के समीप बुधवार की रात सड़क क्रॉस कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पैदल सडक क्रास कर रहे युवक सहित बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सडक दुर्घटना के बाद आसपास के लोगो द्वारा दोनों को उपचार के लिए नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा एक की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक भरगामा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 7 निवासी कपिलेश्वर मंडल का 40 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार विश्वास के रूप मे हुई है। इधर बाइक सवार घायल की पहचान पोठिया निवासी सरयुग मडल के पुत्र 25 वर्षीय सुमन
मंडल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे सुमन मंडल के परिजनों ने बताया कि वह गंगा स्नान करके वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सडक दुर्घटना हो गई। धटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भरगामा पंचायत निवासी कपिलेश्वर मंडल का पुत्र धीरेंद्र अस्पताल चौक स्थित ब्राह्मण टोला भोज खाने के लिए पैदल जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि सडक क्रास करने के दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान बाइक सवार भी दूर सड़क पर जा गिरा जिससे वह भी जख्मी हो गया। हालांकि मौके पर स्थानीय लोगों ने दोनों को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑन ड्युटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया सड़क दुर्घटना में घायल धीरेंद्र कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिनकी स्थिति चिंताजनक होने के कारण पूर्णिया मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।























