नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड के चरैया मंडल में
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चंद्र झा के निज आवास पर गांव चलो अभियान कार्यशाला का बैठक आहूत किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी ने किया। बैठक में भाजपा अररिया के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चंद्र झा,अररिया लोकसभा विस्तारक पारसनाथ साह, जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सितांशु शेखर पिंटू,मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया,मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सन्नी वर्मा, सुधीर झा,गुलाब मिश्र, मंटू वर्मा,मिथलेश कुमार,ललन यादव,शलेंद्र मेहता,भागवत झा प्रखंड के मंडल पदाधिकारी,संयोजक ,सह संयोजक व कार्यकर्ता शामिल हुए।
गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान चलाएगी। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए वे बूथ सशक्तीकरण या ‘बूथ चलो’ के नाम से थे लेकिन पहली बार भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने जा रही है।
जिसमे पार्टी की ओर से दिए निर्देश में प्रत्येक गांव में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा प्रवास किया जाना है व केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में 24 घंटे समय बिताएंगे। पूरे प्रखंड के गांवों और बूथों पर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।























