नजरिया न्यूज। भरगामा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए दिए जा रहे चूल्हा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे।
जिसपर पाठक के प्रिय अखबार नजरिया न्यूज में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुआ कि कार्यालय के द्वारा एक सिंगल बर्नर का छोटा सा चूल्हा दिया जा रहा है। सेविकाओं का कहना था कि चालीस बच्चों का खाना इस छोटे से चूल्हा पर कैसे बनेगा। साथ ही इस चूल्हे पर खाना बनाने में प्रयुक्त बड़ा बर्तन कैसे चढ़ेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग द्वारा प्रति केंद्र पर 1483 रू के चुल्हा देने का निर्देश दिया है, जिसपर आईएसआई का हाॅलमार्क लगा हो। जबकि बाल विकास कार्यालय में चुल्हा का उठाव करने आई सेविका ने बताई सिंगल बर्नर का गुणवत्तापूर्ण आईएसआई हाॅलमार्क लगा चुल्हा दिया जा रहा है।
सीडीपीओ स्नेहलता कुमारी ने बताई
गैस चुल्हा वितरक के द्वारा शुरुआत में भूलवश गलत चूल्हा भेज दिया गया था। जिसे बदलकर सभी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण और आईएसआई हॉलमार्क लगा हुआ चूल्हा का वितरण किया जा रहा है। जिससे सभी सेविका संतुष्ट हैं।























