नजरिया न्यूज। भरगामा।
बीते रात अज्ञात चोरों ने विधालय के पीछे का खिडकी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
भरगामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में बीते मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने विधालय के पीछे भाग का खिडकी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर विधालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार परदेशी नें बुधवार को भरगामा थाना में आवेदन दिया है। प्राचार्य ने आवेदन में बताया मंगलवार को विधालय कार्य का निष्पादन कर अपने घर चले गये। बुधवार को विधालय के समय में रसोईया भंडार कक्ष को खोला तो कक्ष के अंदर से 2 पेटी फल,2 पेटी अंडा व 1 बोरी एमडीएम का चावल चोरी कर ले गए।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार परदेशी ने बताया घटना के बाद भरगामा थाना में आवेदन दिया हूं।
समाजसेवी पवित्तर ऋषिदेव ने बताया बुधवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा मुझे सूचना मिली कि विद्यालय का खिडकी टूटा हुआ है। जिस पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार परदेशी से जानकारी लिया, तो चोरी की घटना की बात बताया। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आए दिन उपद्रवी तत्वों के द्वारा विधालय व घरों में छोटी बडी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसपर प्रशासन को कडे कदम उठाने चाहिए जिससे आमलोग अमन चैन की जिंदगी गुजार सके व विद्यालय सुरक्षित रह सके।





















