नजरिया न्यूज। भरगामा।
मुख्यमंत्री आवास का लाभ जरुरतमंद लाभुक तक पहुंचाने को लेकर मुखिया ने आवास सहायक व वार्ड सदस्य के साथ बैठक आयोजित किया।
भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत भवन में बैठक आयोजित करते हुए आवास सहायक अजितेश कुमार ने बताया सभी पंचायत में तीन-तीन की संख्या में आवास योजना का लाभ देने का निर्देश मिला है। आवंटन कम रहने के कारण सबसे ज्यादा जरूरतमंद लाभुक के बीच आवास वितरण करने को लेकर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व मुखिया के साथ बैठक आयोजित किया गया। मुखिया उर्मिला देवी ,मुखिया प्रतिनिधी कुलदीप यादव,
वार्ड सदस्य जवाहर राय मंटू,ललिता देवी, संगीता देवी, मो मुर्तुजा, रिंकी कुमारी, गजेंद्र शर्मा, नसीम अख्तर, अनीता देवी, जयमाला देवी, जयनाथ शर्मा, उषा देवी, सौरभ कुमार सिंह, निर्जला कुमारी, कृत्यानंद सरदार, अर्जुन ठाकुर, कपिलदेव सरदार, विनोद ठाकुर, ललित साह, शिवनारायण साह व अन्य ग्रामीण शामिल थे।























