नज़रिया न्यूज़ मंटू राय अररिया
वीवीपैट डिस्पैच सेंटर का आज आयुक्त, पूर्णियां प्रमंडल पूर्णियां श्री संजय कुमार दुबे, भा.प्र.से. एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अररिया श्रीमती इनायत खान, भा. प्र.से. द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम आयुक्त महोदय को बुके देकर जिला में उनका स्वागत किया गया। साथ ही जिलाधिकारी एवं आयुक्त महोदय द्वारा जिले के चारो डिस्पैच सेंटर यथा यादव कॉलेज, अररिया कॉलेज, बाजार समिति एवं मिलिया कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्थल, आवश्यक संसाधनों आदि की जांच की गई। इस दौरान आयुक्त महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार द्वारा बताया गया कि आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में पी सी सी पी की व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है।
अब पोलिंग पार्टी सह ईवीएम वीवी पैट का डिस्पैच हेतु चार केंद्रीयकृत डिस्पैच सेंटर का चयन जिला मुख्यालय में किया गया है। 46-नरपतगंज एवं 48-फारबिसगंज विधानसभा के लिए बाजार समिति अररिया, 47-रानीगंज एवं 49-अररिया के लिए अररिया कॉलेज अररिया, 50-जोकीहाट के लिए अलसम्स मिलिया कॉलेज अररिया तथा 51-सिकटी विधान सभा के लिए एम एल डी पी के यादव कॉलेज अररिया को डिस्पैच सेंटर हेतु चिन्हित किया गया है। इस क्रम में आयुक्त महोदय द्वारा लोक सभा चुनाव, 2024 हेतु जिला स्तरीय तैयारी एवं गठित कोषांगों, मतदान केंद्रो तक पहुंच पथ, AMF, विधि-व्यवस्था आदि की भी जानकारी ली गई। वहीं आयुक्त महोदय द्वारा जिले में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया तथा इस दौरान केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया श्री नवनील कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।























