• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

May 19, 2025
किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

March 17, 2026
किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव

किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव

March 17, 2026
बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान के तहत बथनाहा और पलासी पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया

बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान के तहत बथनाहा और पलासी पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया

March 17, 2026
दादा-दादी, नाना-नानी एवं वरिष्ठजनों का परिवार में महत्व विषय पर संदेश देने वाली प्रतियोगिता संपन्न

दादा-दादी, नाना-नानी एवं वरिष्ठजनों का परिवार में महत्व विषय पर संदेश देने वाली प्रतियोगिता संपन्न

March 17, 2026
आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित

आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित

March 17, 2026
सब जज प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा का स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 

सब जज प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा का स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 

March 17, 2026
“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

“बिहार की बौद्धिक परंपरा : पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी

March 16, 2026
निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

निजी क्षेत्र की भागीदारी से थमेगी टीबी की रफ्तार

March 16, 2026
मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां

मौत को मात देकर बने समाज के रक्षक: सीतामढ़ी के ‘टीबी चैंपियन’ मोहम्मद गुलफाम की दास्तां

March 16, 2026
बिहार-किशनगंज में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

बिहार-किशनगंज में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

March 16, 2026
एसडीओ ने गैस वितरण को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक

एसडीओ ने गैस वितरण को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक

March 16, 2026

मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की पत्नी वंदना देवी के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

March 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

by Kumar Shrivastav
May 19, 2025
0
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 100

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण का आज शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 19 मई से 06 जून 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री श्री मोतीलाल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना गायन से हुआ, जिससे वातावरण में सांस्कृतिक सौंदर्य का संचार हुआ।

अपने उद्घाटन भाषण में माननीय मंत्री श्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि जिला स्तर पर कला एवं संस्कृति को सशक्त करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संस्कृति संरक्षण व संवर्धन के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को समझने और जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मील का पत्थर साबित होगा।

माननीय मंत्री जी ने कहा कि जिस पद पर आप लोगों की बहाली हुई है उसके अनुरूप आप कार्यों को बखूबी निभाएं यही मेरी आप लोगों से अपेक्षा है। प्रशिक्षण के उपरांत आप सब कोई यहां से कुछ प्राप्त करके और सीख कर जाएं ऐसी मेरी प्रबल इच्छा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप लोग यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद फील्ड में जाकर अच्छा करेंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को आगामी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री प्रणव कुमार, सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहां की गांधी जी ने कहा था सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। बिपार्ड में आप लोगों की सामान्य प्रशिक्षण हो चुकी है। इस प्रशिक्षण में आप लोगों को विभाग और उसके कार्य प्रणाली से संबंधित बारीक जानकारियां दी जाएगी। निश्चित तौर पर इस प्रशिक्षण के बाद आप लोग समृद्ध होंगे। प्रशिक्षण के दौरान आप लोग पूरे मनोयोग के साथ ध्यान पूर्वक तमाम बातों को ग्रहण करेंगे। इस दरमियान किसी और विषय वस्तु पर ध्यान देना जरूरी नहीं है। कला और संस्कृति के प्रति अन्य राज्यों जैसे कि केरल और पश्चिम बंगाल में जिस तरह की ललक और स्वीकारिता है आने वाले सालों में आप लोगों के द्वारा बिहार में भी इस स्तर का सामाजिक चेतना तैयार हो इसके लिए इस प्रशिक्षण का काफी महत्व है।
श्री कुमार ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी के नेतृत्व में विभाग बहुत अच्छा कर रहा है और हम लोग कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं जो आने वाले समय में धरातल पर दिखेगा।

मौके पर निदेशक, संग्रहालय श्रीमती रचना पाटिल (भा.प्र.से.) ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यहां से प्राप्त किया हुआ प्रशिक्षण आप लोगों को फील्ड में बहुत काम आएगा। प्रशिक्षण प्रोग्राम को ऐसे बनाया गया है की आप लोगों को केंद्र से लेकर राज्य स्तर की कई अहम विषयों की जानकारी हो।

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रूबी ने पदाधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का सीधा मकसद है कि आप लोगों में अपने कार्य के प्रति गहरी समझ विकसित हो। इसी कार्य को अंजाम देने के लिए हर एक विषय के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। जो आप लोगों को दीक्षित करेंगे। यह एक कंप्रिहेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसमें आप लोगों को फिल्म, नाटक, कला, संस्कृति, मीडिया, पुरातत्व, धरोहर और थिएटर सहित अन्य विषयों से संबंधित गहन जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण का आयोजन दशरथ माँझी श्रम योजना अध्ययन संस्थान, पटना में किया गया है। पहले दिन प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं, कलाओं के संरक्षण, प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा सांस्कृतिक नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), EZCC कोलकाता, IIRNS नासिक, संग्रहालय निदेशालय, एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की समापन तिथि 06 जून 2025 निर्धारित की गई है, जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं उनके अनुभव साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रशासी पदाधिकारी भारतीय नृत्य कला मंदिर, कहकशाँ जी ने किया।

मौके पर बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री अनिल कुमार सिन्हा, डॉ. विमल तिवारी, अपर-निदेशक, जन-नायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के फिल्म कंसल्टेंट श्री अरविंद रंजन दास, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की पीएमयू लीड श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, श्रीमती मोनालिसा आईटी मैनेजर, व अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

by Office Araria
March 17, 2026
0

वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 16मार्च। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव

किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव

by Office Araria
March 17, 2026
0

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज ,16 मार्च। जीविका दीदियों ने प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारी को जीविका सामुदायिक संगठन संचालन प्रक्रिया और...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

March 17, 2026
किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव

किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव

March 17, 2026
बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान के तहत बथनाहा और पलासी पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया

बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान के तहत बथनाहा और पलासी पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया

March 17, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • किशनगंज,बिहार: जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
  • किशनगंज, बिहार-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जीविका सामुदायिक संगठनों के कार्यों से रुबरु हुआ-कार्य- अनुभव
  • बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान के तहत बथनाहा और पलासी पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया
  • दादा-दादी, नाना-नानी एवं वरिष्ठजनों का परिवार में महत्व विषय पर संदेश देने वाली प्रतियोगिता संपन्न
  • आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!