समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ (एआईटीयूसी)जिला कमिटी समस्तीपुर की ओर से बुधवार को भाकपा अंचल कार्यालय परिसर पर कॉमरेड विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम कॉमरेड टी० पी० वर्मा एटक राज्य कोषाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों ने श्रमिको को एक भयानक त्रासदी में धकेल दिया है।बढ़ती बेरोजगारी, घटती आय और महगाई ने श्रम जीवियो पर कहर ढा दिया है।
स्थाई सरकारी नौकरीयों का ठेकाकरण और निजीकरण किया जा रहा हैं। कार्पोरेट घराने के इशारे पर 44 श्रम कानून को 4 लेबर कोड में बदला जा रहा हैं। वही किसान मजदूर विरोधी,जन विरोधी,राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आज किसान मजदूर एक जुट हो रहे हैं।यही 22 सूत्री मांगो को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन आगामी 10 फरवरी को जिला समाहरणालय पर आंदोलन किया जाएगा।
साथ ही आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
साथ ही आगामी 10 फरवरी को समस्तीपुर समाहरणालय पर संयुक्त ट्रेड यूनियन का आंदोलन होगा जिसमे सभी मजदूर भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक को यूनियन महासचिव राम बिलास शर्मा,महेश्वर राम,सुदामा देवी,मो युनुस,सुदामा देवी,जगदेव दास,तिरपित राय,रामाशीष सिंह,कारो देवी, मनती देवी,ममता देवी,कमल महतो, राम नारायण महतो,मंजू देवी,आरती देवी,प्रमिला देवी आदि ने संबोधित किया।
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खाते से अवैध निकासी करने वाले गिरोह का...





















