संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने कनखुदिया टोला कंचनपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें 16 लीटर 370 ग्राम विदेशी शराब बरामद हुआ।बरामद शराब में फाइटर ब्लैक 2.400 लीटर, रियल गोल्ड स्ट्रोंग बीयर 5 लीटर, गोल्डन ओके 2.250 लीटर और 0.720 लीटर शामिल है। पुलिस ने बताया कि शराब का कारोबारी सुशील यादव उर्फ गुलटेन पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह भागने में सफल रहा।पुलिस ने बताया कि सुशील यादव के घर से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन, निर्माण करना या कराना एक संज्ञेय अपराध है।पुलिस ने सुशील यादव उर्फ गुलटेन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर 370 ग्राम शराब बरामद पलासी थाना के एसआई अमरनाथ राय ने अपनी टीम के साथ गश्ती के दौरान कनखुदिया टोला कंचनपुर में सुशील यादव उर्फ गुलटेन के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर सुशील यादव फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से 16 लीटर 370 ग्राम शराब बरामद किया।बरामद शराब में फाइटर ब्लैक, रियल गोल्ड स्ट्रोंग बियर और गोल्डन ओके शामिल हैं। पुलिस ने जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया और थाना मालखाना में सुरक्षार्थ हेतु रखा।
सुशील यादव उर्फ गुलटेन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह कार्रवाई बिहार में पूर्ण शराब बंदी के तहत की गई है।






















