दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 03मई। महान क्रिकेटर कपिल देव ने मेरा उत्साह बढ़ाया है। यह उद्गार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। दरअसल प्रशंसा सभी को अच्छी लगती है। प्रशंसा जब महान क्रिकेटर कपिल देव करें तो हार्दिक कृतज्ञता स्वाभाविक है।
अखिलेश यादव ने कहा:
सपा के समय लखनऊ में बने वर्ल्ड क्लास पुलिस मुख्यालय की महान क्रिकेटर कपिल देव जी जैसे अच्छे और सच्चे लोगों से मिली सराहना हमारा उत्साह बढ़ाती है। उन्होंने कहा:
बड़ी सोच से प्राप्त हुई उपलब्धि का मोल और मान वही समझ सकता है, जिसने स्वयं बड़ी उपलब्धि पायी हो ।




















