नजरिया न्यूज अररिया।रूबी विनीत।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल स्थित बिराटनगर से अयोध्या गए श्रद्धालुओ का जत्था लौट आये है।
बस में सवार सभी 68 सदस्य जिसमे आठ महिलाओं ने धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद काफी खुशी जताई है।
कई लोगों ने बताया कि अयोध्या में बहुत सुंदर व्यवस्था थी। लोगो ने कहा कि उनलोगों को अयोध्या से वापस लौटने का मन ही नही कर रहा था।
बताया गया कि सभी श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर व आरती करने के उपरांत हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना किये, ततपशचात भगवान रामलला का दर्शन किए।
श्रद्धालुओ ने यह भी बताया कि अयोध्या में ठहरने, खाना-पीने का उत्तम प्रबंध था।
धार्मिक जत्था में शामिल अरबिंद कुमार ठाकुर, डॉ. बालकृष्ण साह ने बताया कि राम जन्मभूमि अयोध्या ट्रस्ट और नगर निगम का ठहरने का उत्तम व्यवस्था था।
सभी श्रद्धालु सुरक्षा सहित सभी व्यवस्था को सराहा कहा उक्त जगह का माहौल भी बढ़िया था। आने का मन नही कर रहा था ऐसा श्रद्धालुओ ने बताया।























