नज़रिया न्यूज़, (कुमार भोलेश्वर सागर श्रीवास्तव), अररिया।
जिला मुख्यालय के ओम नगर स्थित प्राइम हाल विवाह भवन में रामाश्रम सत्संग के सफल आयोजन को लेकर सत्संगियों की लगातार बैठक शहर के वार्ड नंबर 21 चित्रगुप्त नगर स्थित श्री श्यामसुंदर निवास में चल रही है। जिसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह रामाश्रम सत्संग के नार्थ बिहार के आचार्य विनोद प्रसाद ने की।
बता दें कि बैठक के दौरान होने वाले त्रिदिवसीय सत्संग को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
साथ ही बैठक में पहुंचे सत्संगियों को कायों का प्रभार सौंपा गया।
रामाश्रम सत्संग के सफल आयोजन को लेकर लगातार पिछले एक माह से बैठक का दौर लगातार चल रहा है।
बैठक के दौरान सत्संगियों ने अपने अपने विचार आचार्य जी के समक्ष रखी।
सत्संग पांच मई की सुबह शहर स्थित बिजली ऑफिस के सामने ओम नगर स्थित प्राइम हाल विवाह भवन वार्ड नंबर आठ में तीन दिवसीय सत्संग पांच मई से शुरू हो रहा है। जिसका समापन सात मई को होगा। जिसमें पांच सोटिंग का पूर्ण भंडारा का आयोजन अररिया में होने जा रहा है। जिसमें रामाश्रम सत्संग के मुख्य केंद्र मथुरा से वर्तमान गुरु महाराज पूज्य आलोक भैया अपने परिवार के साथ पसार रहे हैं।
इस मौके पर टुंडला (आगरा) के परम भागवत पंडित मिही लाल शर्मा जी के पौत्र गण भी पधार रहे हैं।
इतना ही नहीं उक्त सत्संग में दर्जनों आचार्य गण राज्य और देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आएंगे।
इस बार का आयोजन बहुत बड़ा है। इसको लेकर लगातार बैठकें हो रही है। बैठक में लोगों को सत्संग के दौरान कार्यों का दायित्व भी सौंपा जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी पूरी मुस्तैदी से करने की आवश्यकता है। इस संबंध में आचार्य विनोद प्रसाद ने कहा कि अररिया में पहली बार पांच सीटिंग का रामाश्रम सत्संग का भंडारा होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पूज्य आलोक भैया 2019 में अररिया आए थे। परंतु उस समय चार सीटिंग का ही सत्संग हो पाया था। पहली बार रामाश्रम सत्संग केंद्र मधुरा की अनुमति पर अररिया में पांच मीटिंग का पूर्ण सत्संग भंडारा होने जा रहा है।
जिसमें भारत व नेपाल के कोने-कोने से आचार्य गण एवं सत्संगी आएंगे। कार्यकर्ता उत्साह के साथ अपने अपने कार्य में लगे हुए है। इसलिए हर कोई पूर्ण उत्साह के साथ सत्संग में सम्मिलित हो और अपने दायित्थों का निर्वाह करें। सत्संग को सफलत बनाने के लिए शंकर नंदन प्रसाद, सुधीर कर्ण, राजू साह, ओम नारायण साह, शंकर श्रीवास्तव, मनोज कर्ण, विकास प्रकाश कारें मंडल, प्रेमनाथ प्रसाद, विवेक प्रकाश, पवन कुमार आदि प्रमुख रूप से सक्रिय रूप से लगे हुए है।
#सत्संग का कार्यक्रम
पांच मई सोमवार नौ बजे से 11 बजे तक सत्लांग व सध्या 7:30 बजे नौ बजे तक प्रवचन व ध्यान।
छह मई मंगलवार नौ बजे से 11 बजे तक सत्यार्ग व संध्या साढ़े सात बजे से नौ बजे तक प्रवचन व ध्यान
सात मई बुधवार नौ बजे से 11 बजे प्रवचन के साथ समापन हो जाएगा।






















