अभिमन्यु मिश्रा जिला प्रभारी सुपौल
छातापुर थाना के समीप बुधवार को आवासीय ज्ञान निकेतन सह कोचिंग सेंटर का शुभारंभ बुधवार को किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डा विपीन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, गणमान्य लक्षमण राम, राम प्रसाद रमण ने फीता काटकर किया, मौके पर हरित हीरालाल केशरी, पर्यावरण सांसद रामप्रकाश रवि, शिक्षक गौतम मनोहर, विद्यालय के प्राचार्य बी के ठाकुर,
कोचिंग संचालक आर पी सिंह के अलावे कई शिक्षाविद, गणमान्य व अभिभावक मौजूद थे, इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया,
वहीं प्राचार्य एवं संचालक के द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत करते भेंट स्वरूप उन्हे पौधा प्रदान किया गया, प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में पाठ्य स्तर नर्सरी से पांचवी तक तथा कोचिंग में वर्ग छह से 10वीं तक की शिक्षा प्रदान की जायेगी, इस दौरान अतिथियों ने विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का अनुरोध करते प्रबंधन को शुभकामनायें दी गई,
कहा कि शिक्षा व संपत्ति है जो जीवन के स्वरूप को बदल देती है, डिग्री हासिल करने से ज्यादा जीवन जीने के लिए शिक्षा का जरूरी है, पठन पाठन में गुणवत्ता रहेगी तो इस संस्थान का आगे बढना तय है,
सरकारी विद्यालयों मे संसाधन तो है परंतु शैक्षणिक माहौल नहीं है, येसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नीजि शिक्षण संस्थान ही एकमात्र विकल्प बना हुआ है, मौके पर सुभाष कुमार यादव, राजा सिंह, नरेश बहरखेर, जेपी शाह, दिवाकर शर्मा, जयप्रकाश सिंहा आदि भी थे।




















