(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के एस एच 88 के पांर गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर ने साइकल सवार को कुचला।इस भीषण सड़क हादसे में साइकल सवार 60 वर्ष के बृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान सलखन्नी गांव के वार्ड 13 निवासी स्व रामप्रताप पासवान के पुत्र रामचंद्र पासवान उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई।वंही ट्रेक्टर चालक ने गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।इस दौरान घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव को सड़क पर रखकर एसएच-88 को जाम कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। 
घटना स्थल पर परिजनों ने बताया कि मृतक रामचंद्र पासवान आज सुबह अपने साइकिल से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूर्वी गांव में स्थित अपनी बेटी के घर सब्जी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के दौरान उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सुचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।इसी दौरान सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पहुंच कर मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे की राशि 20 हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए समस्तीपुर भेज दिया।साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद
नजरिया न्यूज़,महलगांव। जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली। महलगांव थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों...






















