समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को उनके प्रकोष्ठ में
न्यायिक पदाधिकारियों, अनुमंडलाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, माप तौल पदाधिकारी, श्रम , बिजली ,नगरपरिषद, बी एस एन एल इत्यादि विभाग के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव के साथ
बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय ने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस करें तथा सभी सुलहनीय वादों के पक्षकारों के साथ प्री सीटिंग करें। ताकि अधिकाधिक वादों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सके। उन्होंने अधिवक्ता संघ के महासचिव से यह अनुरोध किया कि अधिकाधिक
सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु अपने स्तर से प्रतिदिन न्यायालय आनेवाले न्यायार्थी को प्रेरित करें तथा बार के अन्य अधिवक्ता गणों से भी यह अनुरोध करें कि वे भी अपने अपने पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण कराने हेतु प्रेरित करें तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण कराने से होनेवाले फ़ायदों से भी पक्षकारों को अवगत करायें। बैठक का संचालन करते हुए समिति के प्रभारी सचिव सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार अपने अपने स्तर से कराएं , ताकि अधिकाधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण से होनेवाले फायदों से भी पक्षकारों को अवगत करायें। उन्होंने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा से यह अनुरोध किया कि ससमय सभी नोटिस का तामिला चौकीदार के माध्यम से कराएं ।
मौके पर बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम विवेक चंद्र वर्मा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सविता कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के महासचिव राजीव रंजन सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष एवं आकाश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता नीलेश कुमार, पंचायतीराज पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन , नवनीत सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी शिवजी , निरीक्षक माप एवं तौल सुधीर कुमार इत्यादि अधिकारीगण सम्मिलित हुए।
वंही बैठक में न्यायालय कर्मी गंगेश झा ने भरपूर सहयोग किया।
अररिया – बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन का आमंत्रण
नजरिया न्यूज़, अररिया। बिहार में निवासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य...




















