समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद कार्यालय पर अंचल मंत्री कामरेड विनोद कुमार समीर ने झंडोत्तोलन किया। झंडोतोलन के उपरांत नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में जिला परिषद भवन डाक बंगला के प्रांगण में पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गई।
जहां भाकपा अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर एवं एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि आज 1 मई मजदूर दिवस है।
1886 मैं सिकागो शहर में मजदूरों ने अपने अधिकार के लिए संघर्ष किया और अपनी कुर्बानियां देकर 8 घंटा काम, 8 घंटा आराम, 8 घंटा मनोरंजन आदि का मांग मनवा लिया गया था। वंही आज केंद्र की सरकार ने मजदूरों के लिए श्रम कानून में बदलाव कर, 44 श्रम कानून को 4 लेबर कोड में बदल रही है।
वंही एटक महासचिव राम बिलास शर्मा ने ट्रेड डिस्प्यूट बिल 1929
का जिक्र करते हुए कहा की भारत में मजदूर आंदोलन का इतिहास, शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष गहराई से जुड़ा हुआ है।
1929 में जब ब्रिटिश सरकार ने मजदूर हड़ताल को दबाने और मजदूरों के अधिकारों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रेड डिस्प्यूट बिल और नागरिक अधिकार कुचलनें के लिए पब्लिक सेफ्टी बिल पेश किया तो भगत सिंह और बट्टूकेश्वर दत्त ने इसका करारा विरोध किया।
जहां आज मोदी की सरकार ने नए श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों पर गंभीर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए आज मजदूर को गोलबंद होकर संघर्ष करने की जरूरत है।इस दौरान अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी 20 मई 2025 को 4 लेबर कोड के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का आह्वाहन किया।
मौके पर सभा को शंकर राम, शंभू कुमार चौधरी,महेश्वर राम,रामाशीष सिंह,करो देवी,मजहर आलम पवन कुमार आजाद,प्रमिला देवी,धर्मवीर प्रकाश, रजनीकांत चौधरी,जगदेव दास,तिरपित राय, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद रजीक अंसारी, मोहम्मद निजाम,शुभेंद्र कुमार,अशोक रजक,आदि ने संबोधित किया।
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद
नजरिया न्यूज़,महलगांव। जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली। महलगांव थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों...






















