समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 आरबी कॉलेज के समीप गुरुवार को ट्रक व बाइक की टक्कर में अपाची मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल का परखचा उड़ गया।घटना के उपरांत ट्रक चालक लोगों को दौड़ते देख ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के चकनूर गोडाई सराय गदैसराय निवासी राजीव कुमार के पुत्र शिवम कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई।
सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष इरसाद आलम, एसआई रंजीत कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।पुलिस ने उक्त ट्रक को जपत कर थाने ले आई और अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई।
घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि डीसीएम ट्रक बछवाड़ा की ओर से आ रही थी और अपाची मोटरसाइकिल ओवरटेक करने में ट्रक से जा टकराया।जिससे घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वंही सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
अररिया – बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन का आमंत्रण
नजरिया न्यूज़, अररिया। बिहार में निवासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य...




















