अशोक सिंह, सुबेदार, नजरिया न्यूज मुंबई, 16मार्च
पूर्व सांसद हरिबंस सिंह के सुपुत्र एवं विधायक शाहगंज रमेश सिंह के छोटे भाई दुर्गेश सिंह की हृदयाघात के चलते मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया। उनकी चार वर्ष पहले ही शादी हुई थी। दो लड़कियां हैं। शोक जताते हुए यह जानकारी सोशल एक्टिविस्ट पवन सिंह ने दी।
मुंबई -पूर्व सांसद हरिबंस सिंह के सुपुत्र एवं विधायक शाहगंज, जौनपुर रमेश सिंह के छोटे भाई दुर्गेश सिंह की हृदयाघात के चलते मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया..
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह अपूरणीय क्षति है।परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को यह शोक बर्दाश्त करने की भगवान समर्थ प्रदान करें।
ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
अंतिम संस्कार 16 मार्च को
प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा।
स्थान : तुर्भे श्मशान भूमि, APMC मार्केट के पास, नवी मुंबई.।
हम आप सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।