बीरेंद्र पांडेय/वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज,16मार्च।
बिम्बिसार ने हर्यक वंश की स्थापना 544 ई. पू. में की थी। इसके साथ ही राजनीतिक शक्ति के रूप में बिहार का सर्वप्रथम उदय हुआ।22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन विश्व जल दिवस भी मनाया जाता है।
प्रदेश की राजधानी पटना है। यह जनसंख्या की दृष्टि से देश का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में बारहवां स्थान है।
2000 ई को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया।
बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है।
भौगोलिक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। गंगा इस प्रदेश में पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती हैं। देश के इतिहास में प्रदेश सबसे महान् राज्यों मे से एक है।
बिहार दिवस 2025 के भव्य आयोजन की तैयारी
किशनगंज जिले में बिहार दिवस 2025 के भव्य आयोजन की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी विशाल राज ने किया था । यह बैठक कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई, जिसमें बिहार दिवस के आयोजन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा और समीक्षा की गई।
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं, शैक्षणिक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार श्रृंखला देखने को मिलेगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।इस बाबत आयोजित बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:
1. प्रभात फेरी
2. वाद – विवाद, परिचर्चा, निबंध लेखन, चित्रकला, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम
3. विधि व्यवस्था, मेडिकल टीम की व्यवस्था
4. जिला अंतर्गत सभी सरकारी भवनों/कार्यालयों/प्रस्तिष्ठानों को सजाना और लाइटिंग
5. प्रखंड/पंचायत स्तर पर बिहार दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी श्री राज ने बिहार दिवस के आयोजन के लिए भू -अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने का निदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अशफाक उल्ला खान स्टेडियम में किया जाएगा।
किशनगंज, बिहार, बिम्बिसार ने हर्यक वंश की स्थापना 544 ई. पू. में की थी, इसके साथ ही राजनीतिक शक्ति के रूप में बिहार का सर्वप्रथम उदय हुआ, 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन विश्व जल दिवस भी मनाया जाता है…
बिहार दिवस 2025 के शुभ अवसर पर बैडमिंटन, शतरंज, ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आयोजन की सभी गतिविधियों को कवर करने के लिए ड्रोन द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने लोकल कलाकारों मौका देने का निदेश दिया। आयोजन में शामिल होने वाले कलाकारों को मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बिहार दिवस 2025 के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय से 07:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी इसका समापन अशफाक उल्ला खान स्टेडियम में किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को कार्यक्रम स्थल पर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया। स्कूल के बच्चों को औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी -सह- ओएसडी कुंदन कुमार सिंह, डायरेक्टर डीआरडीए, जिला बाल संरक्षण इकाई पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री प्रहलाद कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।