नजरिया /कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर के शिव गंगा घाट पर साप्ताहिक आयोजित होने वाले गंगा महाआरती का सोमवार की देर शाम भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पंडा समाज के
आरती मंडली के सदस्यों ने विभिन्न शिव नचारी के धुनों पर हुए गंगा महाआरती प्रस्तुति किया।
इस दौरान शिव गंगा घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव नचारी के गायन पर झुमते हुए ठुमके लगाते रहे। इस अवसर पर •
श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियों का वर्षा कर गंगा महाआरती के आयोजन में चार चांद लगा दिया।
मालूम हो कि नव वर्ष पर शुभारंभ किए गए गंगा महाआरती प्रत्येक सोमवार को अनवरत जारी है। गंगा महाआरती के मौके पर न्यास धारी सह एसडीओ श्री भारती, न्यास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष बाबू कांत झा, ज्योतिषाचार्य कमलेश झा, कृष्ण कांत हजारी झा, राम बली राय, रोशन झा, संजीव झा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।














इस दौरान शिव गंगा घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव नचारी के गायन पर झुमते हुए ठुमके लगाते रहे। इस अवसर पर •









