• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अररिया, बिहार -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया अररिया जिला को 30.46लाख की सौगात

अररिया, बिहार -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया अररिया जिला को 30.46लाख की सौगात

January 23, 2025
अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

October 23, 2026

सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

October 23, 2026

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 23, 2026
सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 22, 2026
पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

October 22, 2026

October 22, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 22, 2026

पाली उमरिया

October 22, 2026

उमरिया

October 22, 2026
अररिया – पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसबी 52वीं वाहिनी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

अररिया – पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसबी 52वीं वाहिनी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

October 21, 2026
पलासी प्रखंड क्षेत्र कनखुदिया पंचायत में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटर,

पलासी प्रखंड क्षेत्र कनखुदिया पंचायत में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटर,

October 21, 2026
पलासी सहित 11 दुर्गा मंदिरों में कन्या पूजन, भोजन कराकर दान-दक्षिणा के साथ दी गई विदाई

पलासी सहित 11 दुर्गा मंदिरों में कन्या पूजन, भोजन कराकर दान-दक्षिणा के साथ दी गई विदाई

October 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 23, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अररिया, बिहार -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया अररिया जिला को 30.46लाख की सौगात

by Kumar Shrivastav
January 23, 2025
0
अररिया, बिहार -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया अररिया जिला को 30.46लाख की सौगात
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 226

घोषणाएं-*

मुख्यमंत्री ने कहा कि अररिया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे:

= कुर्साकांटा प्रखंड के डुमरिया पंचायत में सुन्दरनाथ धाम का विकास किया जायेगा: मुख्यमंत्री

सुन्दरनाथ धाम के विकास से दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगीं तथा इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा: मुख्यमंत्री

नजरिया न्यूज अररिया, 22जनवरी
मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में आज अररिया जिला को 30.46 लाख का सौगात दिया । जिसमें 15,915.04 लाख की कुल 404 योजनाओं का उद्घाटन एवं 14,550.96 लाख की कुल 45 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक विभाग मंत्री मो. जमा खान, सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं अन्य विधायक गण भी मौजूद रहे।
प्रगति यात्रा के क्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का अररिया जिला में रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत अन्तर्गत बलुआ तालाब पर आगमन हुआ। यहां मुख्यमंत्री द्वारा जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराए गए सार्वजनिक तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा हांसा तालाब पर विभिन्न विभागीय स्टाॅल का जायजा लिया गया।
इस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जीविका स्टाॅल पर जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा संचालित सिमांचल जीविका बकरी उत्पादन कम्पनी अररिया के उत्पाद एवं माॅडल प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत इलाजरत दो बच्चों से मुलाकात की। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के स्टाॅल पर 05 लाभुकों को मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन किट तथा पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के 05 लाभुकों को साइकिल एवं एक लाभुक को मोटरसाइकिल भेंट की गई।
कृषि विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदान प्राप्त एक किसान को चाभी, उद्योग विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 02 लाभुकों को डमी चेक प्रदान किया गया।
मनरेगा के स्टाॅल पर जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाब सौदर्यीकरण माॅडल एवं खेल मैदान माॅडल के प्रदर्शन का अवलोकन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने डीआरसीसी के स्टाॅल पर 03 छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आईसीडीएस के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री कन्या उथान योजना के तहत 03 लाभुकों को डमी चेक, कल्यण विभाग के स्टाॅल पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियिम के तहत एक मृतक के आश्रित को कार्यालय परिचारी के रूप में नियुक्ति पत्र तथा एक अभ्यर्थी को विकास मित्र का नियोजन पत्र प्रदान किया गया।
इसी प्रकार राजस्व भूमि सुधार विभाग के स्टाॅल पर 296 लाभुकों के बची बासगीत पर्चा एवं बन्दोबस्त पर्चा का वितरण, श्रम संसाधन विभाग के स्टाॅल पर बिहार प्रवासी दूर्घटना योजना के दो आश्रितों को क्रमशः एक एवं दो लाख का डमी चेक, बिहार शताब्दी योजना के तहत एक लाभुक को एक लाख का डमी चेक, अल्पसंख्य कल्याण विभाग के स्टाॅल पर मुस्लिम महिला परित्यकता/तालाकशुदा सहायता योजना के तहत एक लाभुक को 50 हजार रूपये का डमी चेक, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दो लाभुकों को कुल 80 हजार रूपये का डमी चेक, समाज कल्याण विभाग के स्टाॅल पर मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 03 दम्पतियों को 1-1 लाख रूपये का डमी चेक एवं सम्बल योजना के तहत 05 लाभुकों के बीच बैट्री चलित ट्राईसाकिल का वितरण किया गया।
रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत अन्तर्गत बलुआ तालाब के निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा प्लस टू राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय हांसा में निर्मित खेल मैदान, नेचर क्लास रूम, रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया गया। साथ ही हांसा पंचायत अन्तर्गत का एक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सहित विभिन्न विभागीय 15915.04 लाख की कुल 404 योजनाओं का उद्घाटन एवं 14550.96 लाख की कुल 45 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अररिया जिला में 776.83 लाख की राशि से निर्मित हड़िया बारा स्थित एक युनिट बी टाईप जिला आपातकालीन अनुक्रिया सुविधा -सह- प्रशिक्षण केन्द्र भवन, 222.01 लाख की राशि से निर्मित जिला उद्योग केन्द्र अररिया का भवन, 316.18 लाख की राशि से श्रम संसाधन विभाग अन्तर्गत फारबिसगंज में निर्मित महिला आईटीआई के टैक लैब एवं वर्कशॉप, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अन्तर्गत अररिया में 98.61 एवं फारबिसगंज में 101.69 लाख की लागत से प्रमंडलीय कर्यालय भवन, फारबिसगंज में 199.94 की लागत से इंडोर स्टेडियम, अररिया नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत 250 स्थानों पर 392.78 की लागत से सीसीटीबी कैमरा अधिष्ठापन कार्य, 91.37 लाख से कुमेश्वरी जलकर नंदनपुर, 51.05 लाख से भुतहा पोखर का जीर्णोद्धार कार्य के अतिरिक्त दो सामुदायिक भवन सह वर्क शेड, शिक्षा विभाग अन्तर्गत कई विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत रानीगंज में एपीएचसी एवं एक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, कई जीविका भवनों, खेल मैदानों का उद्धाटन किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं के शिलान्यास के क्रम में 4600.56 लाख की लागत से भवन निर्माण विभाग के नरपतगंज शयाम नगर में 720 आसन वाले डाॅ भीमराव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत 3341.03 लाख की लागत से परमान नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण, 1132.07 लाख की लागत से पुश एवं मत्स्य विभाग अन्तर्गत जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण, 1092.11 लाख की लागत से जोकीहाट के सुरजापुर तुरकैली उदाहाट मार्ग में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अन्तर्गत 866.44 लाख की लागत से बेलवा में 100 शय्या वाले अल्पसंख्या बालक छात्रावास, 672.84 लाख की लागत से ताराबाड़ी थाना जी प्लस थ्री भवन आउट हाउस का निर्माण, 492.59 लाख की लागत से श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त श्रम भवन के अतिरिक्त पीएचईडी अन्तर्गत 05 अवर प्रमंडलीय कार्यालय भवन, 07 थानों में महिला सिपाही बैरक का निर्माण, 08 फ्री-फेब हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण सहित 538.04 लाख की लागत से 14 कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण का शिलान्यास किया गया।
मुख्यंमत्री, बिहार द्वारा आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में अररिया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार द्वारा जिले के विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं उनका अनुरक्षण, हर घर तक पक्की गली-नाली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत कनेक्शन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य उपकेंद्र में टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण की अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा हर पंचायत में 10+2 विद्यालय, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, जीविका समूह (शहरी क्षेत्र में), जल-जीवन, हरियाली, राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, दाखिल खारिज/परिमार्जन/परिमार्जन की अद्यतन स्थिति के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में मंत्री गण, विभिन्न विभाग के सचिव, अवर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

घोषणाएं-

मुख्यमंत्री ने कहा कि अररिया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे:

1. कुर्साकाँटा प्रखंड के डुमरिया पंचायत में सुन्दरनाथ धाम का विकास किया जायेगा। इससे दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगीं तथा इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

2. अररिया-कुर्साकॉटा-कुआड़ी-सिकटी पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

3. अररिया जिला मुख्यालय में आधुनिक प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। इससे जिला-स्तर पर प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी।

4. सैफगंज से सुकैला (भाया-महथावा, भरगामा) पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी।

5. फारबिसगंज शहर में सुभाष चौक पर आर.ओ.बी. का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा लोगों को काफी सुविधा होगी।

6. अररिया जिले में अररिया, कुर्साकाँटा, नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगावां, रानीगंज, सिकटी प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

7. हमनें निर्णय लिया है कि “अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” का निर्माण कराया जायेगा।
इससे यहाँ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए. उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके।

* इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त अररिया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।

बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।

Share this on WhatsApp
Share203Tweet127Share51
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

by Office Araria
October 23, 2026
0

नज़रिया न्यूज़ अररिया। मिंटू राय। अररिया। किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले नकली खाद-बीज के कारोबार का...

सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

by Sub-Office
October 23, 2026
0

सिकटी/अररिया सिकटी प्रखंड क्षेत्र मे देवी जागरण देखने की बात कह कर सोमवार की संध्या घर से पांच दोस्तो के...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

October 23, 2026

सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

October 23, 2026

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 23, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश
  • सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप
  • सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…
  • सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…
  • पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In