कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत अररिया का दौरा किया। खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा लगभग तीन घंटे विलंब से शुरू हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के सभी दलों के नेताओं और स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रानीगंज से हुई यात्रा की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा की शुरुआत रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत से की। यहां उन्होंने विभिन्न गांव टोलों का दौरा किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रभाव और उनकी प्रगति का जायजा लिया।
सुंदरनाथ धाम नहीं पहुंच पाए सीएम नीतीश कुमार।
अररिया जिले के ऐतिहासिक मंदिर सुंदर नाथ धाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंच पाए,12:30 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुन्दर नाथ धाम में आगमन था मौसम खराब होने के कारण वह अररिया लेट पहुंचे।
जिसकी वजह से वह सुंदर नाथ धाम नहीं पहुंच पाये। जानकारी देते सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर से आना कैंसिल हो गया वह बाय रोड पटना से अररिया पहुंचे हैं जहां उन्होंने अररिया में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। सुंदर नाथ धाम को भी कई बड़ी सौगात दी है उन्होंने कहा कि हम लोगों में खुशी है कि उन्होंने सुन्दर नाथ धाम को बड़ी सौगात दी है और पैटर्न स्थल में घोषित करने की भी बात कही है।
जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
मुख्यमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की गई और अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क नजर बनाए रखी। वहीं, मुख्यमंत्री की यात्रा से जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्रित हुए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर खुशी जताई।























