अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज संवाददाता, पूर्वांचल,21दिसंबर।
सुलतानपुर जिले का भाजपा परिवार ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए संगोष्ठी आयोजित की।शनिवार को शहर के पंजाबी कालोनी में स्थित गुररुनानक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले दसवें सिक्ख गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया है।उन्होंने कहा हम साहिबजादों के अदम्य साहस, धर्म व देश के प्रति उनकी निष्ठा व प्रतिबद्धता को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि संगोष्ठी को प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रबंधक महेन्द्र पाल सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सुदीप पाल सिंह,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने संबोधित किया।
सुलतानपुर भाजपा परिवार ने गोविन्द सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को याद किया तथा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई..
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में गुरुनानक विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने संगोष्ठी में आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
इस दौरान साहिबजादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।इस मौके पर शिवमूर्ति पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव,सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह,राजकुमार सोनी, सौरभ पाण्डेय,सभासद अरविंद यादव,लालेन्द्र सिंह,राम चरित पाण्डे प्रदीप मिश्रा,रीना जायसवाल समेत विद्यालय के बच्चें मौजूद रहे।























