• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
सारण – एकमा में अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, दो लाख नकदी लूटी

सारण – एकमा में अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, दो लाख नकदी लूटी

November 10, 2024
2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

July 31, 2026
जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

July 31, 2026
महलगांव थाना पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

महलगांव थाना पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

July 31, 2026
फारबिसगंज में चोरी के शक में तीन युवकों को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।

फारबिसगंज में चोरी के शक में तीन युवकों को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।

July 31, 2026
दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

July 31, 2026
कटाव से गांवों पर बढ़ा संकट

कटाव से गांवों पर बढ़ा संकट

July 31, 2026

बिजली चोरी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

July 31, 2026
13 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई(एम) का धरना, मनरेगा चालू करने व फसल मुआवजे की उठाई मांग

13 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई(एम) का धरना, मनरेगा चालू करने व फसल मुआवजे की उठाई मांग

July 31, 2026
नेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च जारी

नेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च जारी

July 31, 2026
फारबिसगंज में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित, 45 खिलाड़ियों ने पाई सफलता

फारबिसगंज में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित, 45 खिलाड़ियों ने पाई सफलता

July 31, 2026
फारबिसगंज के संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग।

फारबिसगंज के संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग।

July 31, 2026
निवर्तमान बीडीओ के स्थानांतरण पर समारोह आयोजित कर सम्मानित करते हुए बिदाई दी गयी

निवर्तमान बीडीओ के स्थानांतरण पर समारोह आयोजित कर सम्मानित करते हुए बिदाई दी गयी

July 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 31, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

सारण – एकमा में अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, दो लाख नकदी लूटी

by Office Araria
November 10, 2024
0
सारण – एकमा में अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, दो लाख नकदी लूटी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 270
  • एक बाइक पर सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम।
  • अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज।
  • एकमा थाने की पुलिस जांच-पड़ताल व छापेमारी में जुटी।

नज़रिया न्यूज़ संवाददाता
एकमा (सारण)। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एकमा-बनपुरा-मशरक सड़क पर एकमा व परसागढ़ के मध्य स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी की स्कॉर्पियो वाहन पर अंधाधुन तीन फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली व्यवसायी की बांए बांह में लगने से जख्मी हो गया। वहीं इस दौरान क्षेत्र के कुछ व्यापारियों से बकाया राशि की तगादा वसूली की लगभग दो लाख रुपए व ड्राइवर का मोबाइल फोन लूट कर मौके से हुस्सेपुर गांव की तरफ बाइक सवार तीनों अपराधी फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए तत्काल एकमा स्थित पटना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन करके व्यवसायी की बांह से डॉ एस कुमार के द्वारा एक गोली को बाहर निकल गया। गोली लगने से घायल एवं लूट के शिकार कपड़ा व्यवसायी की पहचान परसागढ़ बाजार निवासी श्याम किशोर रस्तोगी (39) पुत्र उमाशंकर रस्तोगी के रुप में की गई है।
पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे वह व्यापारियों से बकाया राशि की वसूली कर एकमा बाजार की तरफ से परसागढ़ अपनी स्कॉर्पियो वाहन से ड्राइवर देवढ़िया गांव निवासी विपिन यादव के साथ लौट रहे थे। तभी परसागढ़ सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी के आगे एक हल्की चौपहिया वाहन के आ जाने से गाड़ी की गति धीमी करनी पड़ी। इस बीच उनकी गाड़ी का एकमा की तरफ से पिछा करते हुए एक बाइक पर सवार 3 अपराधी उनकी गाड़ी के पास आकर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। पीड़ित के अनुसार दो गोलियां गाड़ी को छेद कर अंदर चली गई। जबकि सीने की तरफ आ रही एक गोली को रोकने के प्रयास में हाथ ऊपर करने पर बाएं हाथ में लग कर फंस गई। जिसके चलते वह जख्मी व लूट का शिकार हो गया।
इस बीच पुलिस निरीक्षक सह एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायल व्यवसायी का बयान लिए। मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी व लूट की रकम की बरामदगी हेतु जांच-पड़ताल व छापेमारी में थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस टीम के साथ जुट गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि घटना का उद्वेदन शीघ्र कर लिया जाएगा।

एकमा विधायक सहित भाजपा नेता पहुंचे निजी अस्पताल

इस बीच एकमा स्थित निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती पीड़ित व्यवसायी के साथ हुई लूट की वारदात व घायल की स्थिति की जानकारी लेने एकमा विधायक श्रीकांत यादव, सुभाष यादव, अवधेश यादव, जितेन्द्र यादव, उमा यादव, जगमोहन प्रसाद, आजाद प्रसाद, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, योगेश तिवारी, बजरंग दल के एकमा प्रखंड संयोजक अरविंद कुमार सिंह, जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह आदि के अलावा अन्य त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि व व्यवसायी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल पहुंचे पीड़ित व्यवसायी के घर:

रविवार को निजी अस्पताल से घायल व्यवसायी डिस्चार्ज होकर अपने घर पर पहुंच गए। पीड़ित व्यवसायी के परसागढ़ आवास पर रविवार को पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह धूमल भी अपने समर्थन के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल व्यवसायी से उसके स्वास्थ्य एवं लूट की वारदात के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एक सेक्शन पुलिस बल की पुनः तैनाती की मांग:

परसागढ़ बाजार व्यावसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कपड़े व बर्तन आदि के थोक व्यवसाय काफी बड़े स्तर पर इस बाजार में होता रहता है। बावजूद इसके व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के व्यापारियों व भाजपा नेता अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी व योगेश तिवारी का कहना है कि परसागढ़ मठिया के पास एक सेक्शन पहले पुलिस बल की तैनाती क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर की गई थी। जो कुछ समय से हटा लिया गया है। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त पुलिस बल की तैनाती को पुनः बहाल कराए जाने की आवश्यकता महसूस करते हुए मांग की गई है।

Share this on WhatsApp
Share200Tweet125Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

by Office Araria
July 31, 2026
0

नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज:अररिया। ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 5वें...

जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

by Office Araria
July 31, 2026
0

नजरिया न्यूज़, जोकीहाट:अररिया। बाल विकास परियोजना कार्यालय, जोकीहाट में नए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के रूप में सदानंद दास...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

July 31, 2026
जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

July 31, 2026
महलगांव थाना पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

महलगांव थाना पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

July 31, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • 2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज
  • जोकीहाट में नए सीडीपीओ ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस
  • महलगांव थाना पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार
  • फारबिसगंज में चोरी के शक में तीन युवकों को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।
  • दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In