वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 28जनवरी। कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करेगी। प्रदेश के किशनगंज में जिले में राहुल गांधी का अभूतपूर्व स्वागत होगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। यह जानकारी
किशनगंज सदर क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक इजहारूल हुसैन ने दी । वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर 29 जनवरी को राहुल गांधी के किशनगंज आगमन की तैयारियों का देर रात त जायजा ले रहे थे।किशनगंज जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इमाम अली चिन्टू व संगठन के तमाम पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। राहुल गांधी 30को पूर्णिया में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,
-परसौनी, परिहार, बथनाहा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों का वेतन स्थगित करने एवं...




















