समस्तीपुर/दलसिंहसराय
थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय से विद्यापति नगर जाने वाले मार्ग पर केवटा गांव के ब्रह्मस्थान के समीप मंगलवार को देर शाम को टेम्पू और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर टेम्पू चालक फरार हो गया। अगल बगल के ग्रामीणों ने दोनों बाईक सवार युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी की हालत बिगड़ते देख बेगूसराय रेफर कर दिया।जख्मी की पहचान शहर के बेलबन्ना निवासी बैजू राय के पुत्र सिद्धार्थ कुमार एवं राम नारायण पासवान के पुत्र बलराम कुमार के रूप में की गई।वंही सिद्दार्थ जो बाइक चला रहा था उसका गला कट जाने से उसकी गंभीर स्थिति होना बताया गया है।
बताया जाता है की मंगलवार की देर शाम को दोनों युवक विद्यापति नगर के मऊ से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान केवटा ब्रम्हमस्थान के समीप सामने से आ रही टेम्पू ने असंतुलित होकर बाईक में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पू व बाईक को जप्त कर थाना ले आई।
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। गणेश पूजनोत्सव को लेकर आज एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता गणेश पूजनोत्सव...














