भरगामा।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती भरगामा प्रखंड क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। हर दिन भरगामा प्रखंड के तीन से चार दर्जन इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है। जिसकी कोई भी अधिकारिक सुचना नहीं दी जाती है। लेकिन अघोषित कटौती की कोई सीमा नहीं है। इतना ही नहीं अगर शिकायत की जाती है, तो सुनवाई भी नहीं हो रही है। लगातार लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बिजली कटौती शिकायतों की संख्या बता रही है कि हालात कैसे हैं।
कनिय अभियंता अनुराग कुमार ने बताया फीडर को प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में समुचित बिजली सप्लाई के लिए 33 इनकमिंग केवी पावर की आवश्यकता पडती है जबकि दिन के समय घटकर 27 केवी पावर हीं फीडर को प्राप्त होता जो पीक आवर्स में और घटकर 24 केवी हो जाता है। वहीं भरगामा फीडर को 10 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है जहां शाम के समय पीक आवर्स में 4 स 5 मेगावाट मिलता है।
बताया कि तेज गर्मी से बचने के लिए शहरी क्षेत्रों के घरों में लगतार एसी लग रहे हैं। ऐसे मे लोग बिना विद्युत भार बढ़वाए ही एसी लगा रहे हैं। इसका असर ट्रांसफार्मर पर पड़ता है। पीक आवर्स में जब बिजली का कंजप्शन बढ़ता है, तो ट्रांसफार्मर फॉल्ट होते हैं, जिसकी वजह से बिजली काटनी पड़ती है। जिन इलाकों में लगातार फाल्ट हुए, वहां पर लोड मेंटेन करने और आवश्यक रख-रखाव के लिए बिजली काटनी पड़ रही है। बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में तापमान बढ़ने से छोटे फाल्ट और ट्रिपिंग होने से बड़े इलाकों में बिजली काटी जा रही है।





















