भरगामा।
मनरेगा योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला अधिकारी के निर्देश पर वकायदा एक जांच टीम का गठन किया जा चुका है। जांच दल जल्द ही महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत पंचायत में हुए कार्यों की जांच कर उसकी गुणवत्ता को परखेगी। इस दौरान योजनाओं का प्राक्कलन के मुताबिक कार्य हुआ है या नहीं तथा उसका भौतिक जांच भी किया जाएगा। इसके बाद जांच टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेगी। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर भरगामा के लिए फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बीडीओ शशि भूषण सुमन के साथ तकनीकी पदाधिकारी को शामिल किया गया है। इस बाबत इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने बताया मनरेगा योजना अंतर्गत जिलाधिकारी से मिले निर्देश के आलोक में योजनाओं की गुणवत्ता आदि की जांच की जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर जांच टीम कार्रवाई के लिए अपनी अनुशंसा जिलाधिकारी को सौप जाएगा। उन्होंने बताया कुशमौल पंचायत मे 1 स्कीम, वीरनगर पूर्व मे 2 स्कीम ,पैकपार मे 1 स्कीम, खूटहा बैजनाथपुर मे 1 स्कीम की जांच अविलंब की जाएगी। इधर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित होने तथा उसके द्वारा चार पंचायत के पांच योजनाओं को पहले फेज में अभिलंब जांच किए जाने की सूचना के बाद मनरेगा योजना से अपने पंचायत में कार्य कर रहे वैसे पंचायत प्रतिनिधियों ,वार्ड सदस्यों में खलबली मच गई है जो योजनाओं को धरातल पर काम करने के बजाय सतही स्तर पर काम करने में संलग्न रहते है।



















