नजरिया न्यूज । राजीव कुमार यादव
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 के थलहा के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक व ट्रैक्टर के बीच एक सिटी रिक्शा के आ जाने से सिटी रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में टोटो चालक समेत चार लोग घायल बताये जा रहे हैं. बतातें चलें कि सिटी रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. मरनेवालों में एक मदरसा का मौलाना बताया जाता है, जबकि दूसरा 12 वर्षीय छात्र बताया है.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर शव को रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया घटना के बाद नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची. स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया. वहीं घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज रेफर किया. मरनेवालों की पहचान सहरसा जिले की भेलाई निवासी 50 वर्षीय मौलाना मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद जमीरउद्दीन की एवं12 वर्षीय छात्र भरगामा निवासी मोहम्मद इकबाल पिता मोहम्मद मुख्तार के रूप में की गई है
टैक्टर और ट्रक के बीच में फंस गया सिटी रिक्शा
जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह गढ़िया स्थित दारुल उलूम आबू मदरसा के मौलाना चार छात्र के साथ गढ़िया से रामघाट कुरान खाने में जा रहे थे. इसी बीच थलहा नहर के समीप रामघाट से मकई लोड ट्रैक्टर एनएच पर चढ़ रहा था, इसी दौरान ट्रक के बीच में सिटी रिक्शा फंस गया. दो तरफ से टक्कर के कारण सिटी रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया. जिस पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. हादसे के बाद बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ रविंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष कुमार विकास सहित पुलिस दल के जवान घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं.





















