- जिला परिषद सदस्य आकाश राज के परिजन से मिले आफताब अजीम पप्पू
नजरिया न्यूज अररिया।
ताराबाड़ी थाना हाजत में हुए दोहरे आत्महत्या के कई दिन बाद जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू सोमवार को
ताराबाड़ी पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि घटना की न्यायिक जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई के साथ निर्दोष को न्याय मिलेगा। ताराबाड़ी पहुंचकर मृतक मिट्ठू की पत्नी मुस्कान सहित उनके परिजनों से मुलाकात कर सभी से भयमुक्त व सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का आग्रह किया एवं वहां उपस्थित ग्रामीणों से बात कर जिला प्रशासन को घटना की सही तरीके से जांच करने का आग्रह किया।
इसी क्रम में वे ताराबाड़ी में जिला भाजयुमो के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आकाश राज के परिजन से भी मिला। पुलिस द्वारा बेरहमी उनके यहां महिला को की गई पिटाई का दास्तान सुनी।मुस्कान सहित उनके परिजनों से मिलकर इस दुःख की धड़ी में जनाब पप्पू अजीम ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया।





















