- तेजस्वी ने लालटेन पर बटन दबाकर शाहनवाज को अररिया सीट से विजयी बनाने का किया अपील
नजरिया न्यूज रेणु गांव सिमराहा। विकाश प्रकाश।
सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शक्ति सिंह यादव ने रेणु गांव सिमराहा के मिडिल स्कूल फील्ड पर आयोजित आर जे डी के विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी शाहनवाज को भारी मतों से जीतने का आह्वान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव देश को बचाने और बनाने का चुनाव है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के साथ-साथ गंगा जमुनी तहजीब बचाने का यह चुनाव है।
उन्होंने कहा कि आज देश का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई है लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं वे केवल हिंदू मुसलमान के बीच झगड़ा लगाकर दस वर्षों से राज करने का काम कर रहे हैं।
तेजस्वी प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा प्रधानमंत्री करार दिया ।वहीं भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि 17 महीने के अपने कार्यकाल में उन्होंने 5 लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया और यदि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार
बनी तो 15 अगस्त को देश में एक करोड़ लोगों को सरकारी
नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पांच सौ रुपये करने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने, प्रति साल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली बहनों को एक लाख रूपए का सहयोग देने की भी बात कही। उन्होंने आमजनों से संगठित होकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।
उमड़ती जन सैलाब से तेजस्वी ने पूछा तो पहना दूं भाई शाहनवाज को जीत का माला, भीड़ ने हाथ उठा नारे लगा कर सहमति दी।
चुनावी जनसभा में तेजस्वी प्रसाद के अलावे राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, वी आई पी पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी, प्रत्याशी शाहनवाज,सीमावर्ती विधानसभा के कई इंडी गठबंधन के नेता पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, फारबिसगंज विधानसभा सीट से राजद के पूर्व प्रत्याशी रहे वरीय अधिवक्ता सह तस्लीम साहब के करीबी के एन विश्वास,अरुण यादव, प्रो.क्रांति कुंवर , सुरेश पासवान, विजय सिंह यादव, यूथ लीडर अविनाश आनंद सहित भारी संख्या में इंडी गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।























